फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rampur's team won the final match by one run

रामपुर की टीम ने एक रन से जीता फाइनल मैच

Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rampur's team won the final match by one run
रामपुर की टीम ने एक रन से जीता फाइनल मैच
विज्ञापन

- खेलों से मिलता है आपसी सौहार्द को बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। क्षेत्र के रामपुर मटिहनिया बुजुर्ग गांव में आयोजित आरसीसी क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को रामपुर और बंदीछापर की टीम के बीच हुआ। यह मैच रामपुर की टीम ने एक रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
रामपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को 29 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बंदीछापर की टीम 27 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बंटी गुप्ता व मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार बिट्टू को दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी सौहार्द मजबूत होता है। इसलिए क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, कुश्ती जैसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए। मैच समाप्त होने पर उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर उत्साहवर्द्घन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अंपायर मोनू, विश्वजीत खरवार, आयोजक अनिल कुमार, हरेंद्र राय, विश्वजीत खरवार, बंटी, जयराम दूबे, पवन जायसवाल, मनीष जायसवाल, नीरज मिश्रा, गंगेश विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed