फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rampage of bigots in Govi, students beaten, head of one broken

Kushinagar News: गोविवि में मनबढ़ों का उत्पात, छात्रों को पीटा, एक का सिर फोड़ा

Sat, 23 Sep 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rampage of bigots in Govi, students beaten, head of one broken

विज्ञापन
कला संकाय स्थित कैंटीन और इंजीनियरिंग भवन के सामने हुई घटना
- पिटाई से घायल बीकॉम के छात्र ने नियंता व पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मनबढ़ युवकों के उत्पात से छात्रों में भगदड़ मच गई। पहले कला संकाय स्थित कैंटीन के समीप खड़े छात्रों को मारपीटा, इसके बाद इंजीनियरिंग भवन पहुंचे। वहां वाटर कूलर का पानी पीने पहुंचे बीकॉम के छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया गया जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित छात्र ने मुख्य नियंता को प्रार्थना पत्र दिया है जिसे उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को भेज दिया।

विश्वविद्यालय परिसर में कला संकाय और भूगोल विभाग के बीच स्थित कैंटीन पर दोपहर तकरीबन दो बजे चार-पांच की संख्या में कुछ युवक पहुंचे। वह वहां खड़े दो-तीन छात्रों की पिटाई करने लगे। यह देख छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। इसके बाद युवक इंजीनियरिंग भवन पहुंचे और पानी पीने पहुंचे बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र विकास कुमार खरवार की पिटाई कर दिए जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन

सूचना पर जबतक नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह पहुंचते युवक फरार हो चुके थे। घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान सीसीटीवी कैमरे की मदद से करने में नियंता मंडल की टीम जुटी है। एक युवक की पहचान बीए तृतीय वर्ष के छात्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट...
विश्वविद्यालय परिसर में दो जगह मारपीट हुई है। एक छात्र को चोट आई है। पीड़ित छात्र के प्रार्थनापत्र को कार्रवाई के लिए पुलिस को अग्रसारित कर दिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. सत्यपाल सिंह, मुख्य नियंता, गोविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed