{"_id":"5f1ecc528ebc3e63cb7ee9e9","slug":"rampage-in-land-dispute-kushinagar-news-gkp359632661","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, कई घायल
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के कोहरौली में रविवार की शाम जमीन विवाद में गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें कई लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक है। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
हाटा के कोहरौली निवासी बृजेश शुक्ल और गांव के जगदंबा सिंह के बीच जमीन का विवाद है। रविवार की शाम कुछ लोगों ने बृजेश के पुत्र आकाश शुक्ल को मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार को पत्रकारों के साथ बृजेश शुक्ल कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान लाल साहब राव, विद्यासागर सिंह, मनोज गिरि, मोहन पांडेय, कालिका दूबे, गुरुदत्त गिरि, मनोज तिवारी, रणजीत सिंह, गौतम मुनि तिवारी, सत्यानंद मिश्र, श्री राम कुशवाहा, गणेश गुप्ता, मनोज यादव, अजय उपाध्याय, बृजभूषण मिश्र, उपेंद्र तिवारी, रवि त्रिपाठी, टुनटुन मिश्र, वेदप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोतवाल ज्ञानेंद्र राय ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुकरौली चौकी इंचार्ज को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।