{"_id":"6aac52db8c102ccb0e0da384","slug":"ramnagar-woman-dies-after-being-buried-under-mud-kushinagar-news-c-205-1-ksh1032-168149-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मिट्टी में दबकर रामनगर की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मिट्टी में दबकर रामनगर की महिला की मौत
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बमनौली के राजस्व गांव रामनगर में बृहस्पतिवार की मिट्टी की खोदाई करते समय अड़ार गिर गया। उसमें दबकर 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
रामनगर गांव निवासी गायत्री देवी (48) पत्नी शर्मा प्रसाद गांव के समीप नदी के किनारे गड्ढे से मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी का अड़ार भरभराकर उनके ऊपर गिर गया और उसमें महिला दब गई। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मिट्टी हटाकर गायत्री देवी को बाहर निकाला। परिजन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि ज्वाला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। संवाद