{"_id":"6914e8ee9d60e9602f0f49d9","slug":"ramkola-so-on-line-duty-for-negligence-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148859-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लापरवाही पर रामकोला एसओ लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लापरवाही पर रामकोला एसओ लाइनहाजिर
Thu, 13 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। एसपी ने मंगलवार की शाम को पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के सीओ, थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। रात्रि चेकिंग में लापरवाही बरतने वाले रामकोला थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया, जबकि अन्य थानाध्यक्ष को चेतावनी दिया।
लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी, थाने पर आने वाले फरियादियों की सुनवाई और निस्तारण, फरार पशु तस्कर या गैंगस्टर की अभियान चलाकर गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी केशव कुमार ने क्राइम मीटिंग के दौरान अपराध की समीक्षा करते हुए कहा कि अपराध पर सख्ती, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस पर काम सभी थानाध्यक्ष करें, भ्रष्टाचार, पशु तस्करी, शराब तस्करी पर रोक लगाए, रात्रि चेकिंग, गश्त को तेज करें।
एसपी की ओर से कराए गए क्रास चेकिंग में रामकोला के थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह की लापरवाही मिली,इस पर उन्होने लाइन हाजिर कर दिया। मिशन शक्ति अभियान, अपराध अनावरण, अभियोजन, विवेचना निस्तारण और निरोधात्मक कार्रवाई जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाध्यक्षों से कहा कि जनविश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शी व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। वांछित बदमाशों व तस्करों की गिरफ्तारी करें, किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।