फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ramkola chairman taken oath

रामकोला में रमिता देवी ने ली अध्यक्ष पद के लिए शपथ

Wed, 13 Dec 2017 12:08 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 13 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
ramkola chairman taken oath
रामकोला अध्यक्ष पद की शपथ लेतीं रमिता देवी। - फोटो : amar ujala
रामकोला। 
विज्ञापन

नगर पंचायत रामकोला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमिता देवी और 12 वार्डों के सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें अपर उप जिला मजिस्ट्रेट जेसी पांडेय ने शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में सपा सहित कई दलों के लोग शामिल हुए।

रामकोला नगर पंचायत में सुबह दस बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। अपर उप जिला मजिस्ट्रेट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमिता देवी सहित वार्ड नंबर एक से निर्वाचित सदस्य श्रीप्रकाश पांडेय, वार्ड नंबर दो से जुल्फि कार, वार्ड नंबर तीन से कैलाशी उर्फ  बेलासी, वार्ड नंबर चार से उदयभान, वार्ड नंबर पांच से मीना देवी, वार्ड नंबर छह से बबिता, वार्ड नंबर सात से शिवकुमारी देवी,  वार्ड नंबर आठ से सुग्रीव, वार्ड नंबर नौ से ममता देवी, वार्ड नंबर 10 से हर्ष कुमार सूरी उर्फ  सोनू, वार्ड नंबर 11 से राजेश गोविंद राव और वार्ड नंबर 12 से निर्वाचित दिलीप वैश्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देने के बाद कस्बे की विभिन्न समस्याओं की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, ईओ मणिजी सैनी, पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड, राजेश्वर गोविंद राव उर्फ  मुन्ना, काशी नरेश सिंह, सत्यपाल गोविंद राव, कर्मवीर गोविंद राव, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. इंद्रजीत गोविंद राव, हरिशंकर तिवारी, कैसर जमाल टीट, बुंदेला गुप्ता, निर्भय प्रताप सिंह, अमावस गोविंद राव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed