फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rakshabandhan: Even the increased frequency of buses could not solve the difficulties of sisters' travel

रक्षाबंधन : बसों के बढ़े फेरे भी दूर नहीं कर पाए बहनों के सफर की मुश्किलें

Sat, 09 Aug 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Even the increased frequency of buses could not solve the difficulties of sisters' travel
डरौना में रोडवेज गेट पर धक्का-मुक्की के बीच बस में सवार होतीं महिलाएं। संवाद 
पडरौना। रक्षाबंधन पर सरकार ने रोडवेज की बसों में बहनों के लिए तीन दिन तक के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। बहनों की सुविधा के लिए निगम की तरफ से बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। इसके बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुईं। उन्हें यात्रा के लिए धक्का-मुक्की सहनी पड़ी। यात्रा में भीड़ से बचने के लिए कई बहनों को प्राइवेट वाहनों से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ी। पडरौना डिपो से परिवहन निगम की 34 और अनुबंधित 21 बसें संचालित होती हैं। रक्षाबंधन पर्व पर महिला यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी बसों के उनके निर्धारित गंतव्य तक दो से तीन फेरे बढ़ा दिए गए थे। निगम की संचालित कुल 34 बसों में से तीन बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। इसमें से दो बसों का संचालन रोककर उन्हें लखनऊ तक चलाकर उनके भी फेरे बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन

इतना इंतजाम होने के बाद भी यात्रियों की भीड़ के सामने निगम के प्रयास विफल हो गए। पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि शासन के निर्देश पर इस बार शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार की रात 12 बजे तक महिला और उनके साथ एक पुरुष को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। शुक्रवार को करीब आठ हजार यात्रियों ने पडरौना डिपो की बसों से यात्रा की है।
विज्ञापन

इसके अलावा पडरौना आने वाले देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ समेत अन्य डिपो की बसों से भी लोगों ने यात्रा की है। परिवहन निगम की इतनी बसें होने के बाद बावजूद कई महिला यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हुई। पडरौना-जटहां, पडरौना-दुदही, पडरौना-खड्डा, पडरौना-कप्तानगंज समेत जिन मार्गों पर निगम की बसें संचालित नहीं होती हैं, उन मार्गों पर महिला यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इन मार्गों पर महिलाओं को प्राइवेट सवारी गाड़ियों में यात्रा करनी पड़ी। इन मार्गों पर प्राइवेट बस चालक या ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर लोगों को ले जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे नगर के कठकुइयां मोड़ स्थित दुदही टेंपो स्टैंड पर सवारी भर रहे ऑटो चालक इस्तयाक अंसारी ने बताया कि वह पडरौना से दुदही तक सवारी ले जाते हैं। हर दिन तीन से चार चक्कर लगाते थे, लेकिन शुक्रवार को सात चक्कर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed