फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rajwaha break

खोटही रजवाहा टूटने से डूब गई धन की फसल

Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
rajwaha break
टूटे रजवाहे को बांधते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
खोटही रजवाहा टूटने से डूब गई धन की फसल
विज्ञापन

- किसानों ने पैनल बांधने का प्रयास किया, नहीं मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा वरसिवान के पास खोटही रजवाहा टूट गया है। इसके वजह से अभी कुछ दिन पहले रोपी गई धान की फसल पानी में डूब गई है। किसानों ने टूटे पैनल को बांधने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

पिपरा वरसिवान के छावनी टोला के पास से खजुरिया शाखा नहर में से निकली खोटही रजवाहा बड़हरा, चखनी पूरन छपरा, चखनी भोज छपरा, केरवनिया, कासीछपरा होते हुए खोटही तक जाती है। पिपरा वरसिवान के बुधिया स्थान के पास रविवार को रजवाहा टूट गया है। इसके चलते नहर का पानी खेतों में भर गया है। इससे कुछ दिन पहले रोपी गई किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। क्षेत्र के किसान दो दिन से बोरे में मिट्टी भरकर टूटे पैनल को बांधने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन पानी के तेज बहाव के आगे उनकी कोशिश बेकार हो जा रही है। क्षेत्र के नागेंद्र मोहन, सुरेश, लल्लन, दिनेश, विनोद, मुनेब, सत्तार, रामजी, नूरूएलैन, इसहाक, जाकिर, रमेश, अलाऊ, संजय, मुर्तुजा, विजय बहादुर, अब्दुल आदि किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी जगह पर रजवाहा टूटने से फसल डूबी थी। लोगों के घरों में पानी घुस गया था। इस संबंध में रवि प्रताप सिंह जेई सिंचाई विभाग का कहना हैं कि सिंचाई के लिए कुछ किसान रजवाहे का पैनल काट देते हैं, जिसके चलते वह टूट जा रही हैं। सिंचपाल को मजदूरों के साथ पैनल ठिक कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed