फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rajistraction in callectract

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट में होगा नामांकन

Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
rajistraction in callectract
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट में होगा नामांकन
विज्ञापन

- चतुर्थ चरण के लिए 17 और 18 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगा नामांकन
- ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर होगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्य के 61 पदों पर नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम न्यायिक, एसडीएम सदर और एएसडीएम पडरौना के न्यायालय में 17 और 18 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगा। इसके लिए बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन होगा।
इस बार के पंचायत चुनाव में 2502064 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 61, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1517, ग्राम प्रधान की 1003 और ग्राम पंचायत सदस्य की 12997 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए 1523 मतदान केंद्रों पर 4131 बूथ बनाए गए हैं। इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो रही है। 17 और 18 अप्रैल को प्रात: आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 एवं 20 अप्रैल को प्रात: आठ से कार्य समाप्ति तक होगी। 21 अप्रैल को प्रात: आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे से चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन

29 अप्रैल को प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा तथा मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। इस चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम न्यायालय में विशुनपुरा, खड्डा और नेबुआ नौरंगिया के एक से 13 तक के वार्डों का नामांकन पत्र जमा होगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में सुकरौली एवं रामकोला के वार्ड नंबर 14 से 25 तक तथा एडीएम न्यायिक के न्यायालय में मोतीचक, हाटा, कसया और फाजिलनगर के वार्ड नंबर 26 से 38 तक नामांकन होगा। इसके बगल में स्थित एएसडीएम के न्यायालय में तमकुही, सेवरही तथा पडरौना के 39 से लेकर 61 तक के वार्डों के उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके लिए न्यायालयों के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। 17 तारीख को नामांकन के दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed