फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rajasthani Brahmins took out Gangaur farewell march

Kushinagar News: राजस्थानी ब्राह्मणों ने निकाली गणगौर विदाई पदयात्रा

Fri, 12 Apr 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rajasthani Brahmins took out Gangaur farewell march
राजस्थान ब्राह्मण समिति की ओर से शहर में निकाली गई गणगौर शोभा यात्रा। 
पडरौना। राजस्थान ब्राह्मण समिति की ओर से पडरौना शहर में बृहस्पतिवार को गणगौर विदाई पदयात्रा निकाली गई। धर्मशाला रोड से शुरू होकर यात्रा रामकोला रोड के समीप स्थित सुराजी पोखरे पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

राजस्थानी ब्राह्मण समिति की ओर से गणगौर विदाई पदयात्रा की शुरूआत शहर के धर्मशाला रोड से हुई। यह यात्रा गणेश मंदिर चौक, साहबगंज, पीएनबी चौक, विवाह भवन रोड, नौका टोला चुंगी, रामकोला रोड होते हुए हनुमान इंटर कॉलेज के पास स्थित सुराजी पोखरे पर पहुंची, जहां विधि-विधान से गणगौर का विसर्जन किया गया। यात्रा में शामिल नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल ने कहा कि हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह गणगौर तीज व्रत महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए विशेष है। भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित यह व्रत हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दौरान आयोजक मीना शर्मा, सीमा शर्मा, चंदा शर्मा, रानी शर्मा, चित्रा शर्मा, दया शर्मा, प्रतिभा शर्मा, मुन्नी जायसवाल, अनुजा बंका, किरण बंका, रितु बंका, ममता शर्मा, सुनीता शर्मा, संतोषी शर्मा, सभासद रामाश्रय गौतम, राजू शर्मा, रविकांत शर्मा, गौतम, रवि सिंह, हर्ष शर्मा, आलोक शर्मा, धनंजय मिश्रा, राम शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, मनीष सिंह, गौतम गुप्ता, रोहन विश्वकर्मा, सचिन साहा, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed