फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rajan stood first in the science exhibition and Nitish stood first in the painting competition.

Kushinagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में राजन प्रथम व पेंटिंग में नीतीश रहे अव्वल

Fri, 28 Nov 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rajan stood first in the science exhibition and Nitish stood first in the painting competition.
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के मजीठिया सभागार में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग की तरफ से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


युवा उत्सव कार्यक्रम में कहानी लेखन, पेंटिंग, लोक नृत्य, लोक गीत, कविता लेखन, विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें राजन पटेल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, साक्षी राय द्वितीय व मंजेश गुप्ता ने तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में नीतीश जायसवाल प्रथम , द्वितीय स्थान पर अंजलि चौहान, तृतीय स्थान पर खुशी सिंह रहीं। इसके अलावा समूह गान में रिद्धि सिद्धि प्रथम, साजिया खातून द्वितीय, संजना यादव व गुंजन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन


इसके पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र व पूर्व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामप्रवेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। प्रतियोगिता का संचालन हरिकेश कुशवाहा ने किया। अंत में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी आदित्य कुमार चंद, आदर्श नायक, विवेक कुमार गोंड, शशि प्रभा सिंह, रामाश्रय कन्नौजिया, रामानंद कुशवाहा, बृजेंद्र कुमार, शेखावत अंसारी, निजामुद्दीन, नथुनी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed