{"_id":"6132581c8ebc3ef96f0ec142","slug":"rain-water-entered-the-road-and-house-kushinagar-news-gkp407840141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास परिसर में पसरा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास परिसर में पसरा बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क और आवास में घुसा बारिश का पानी
संवाद न्यूज ऐजेंसी
फाजिलनगर। विद्युत उपकेंद्र परिसर में बने कर्मचारियों के आवास परिसर में बारिश का पानी भर गया है। हालत यह है कि जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से आवास के पीछे की सड़क भी डूब गई है। इससे यहां रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। नगर पंचायत बनने के बाद भी फाजिलनगर की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाइडिल परिसर में बने कर्मचारियों के आवास परिसर में बारिश का पानी भर गया है। आवास के पीछे हॉस्पिटल, ब्लॉक और पशु चिकित्सालय को जोड़ने वाली सड़क भी जलमग्न हो गई है। इससे यहां रहने वाले लोगों को संक्रामक बीमारियां होने की आशंका बनी हुई है। यहां जलभराव होने से सबसे बड़ी परेशानी मुहल्ले में रहने वाले छोटे बच्चों को है। जो स्कूल खुलने के बाद भी पढ़ाई करने नहीं जा पा रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र के जेई फाजिलनगर अरुण वर्मा का कहना है कि हाइडिल में जलभराव की समस्या से उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित रुप से अवगत कराया गया है। समस्या दूर नहीं हो रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रेमशंकर गुप्ता का कहना है कि बाजार में जल निकासी का कार्य चल रहा है। जल्द ही इससे निजात मिलेगी।