फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rain storm fault electricity

Kushinagar News: आफत लेकर आई आंधी-बारिश, बिजली और पानी के लिए तरसे लोग

Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
rain storm fault electricity
मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी बारिश से सुकरौली क्षेत्र में बिजली की तार पोल गिरने से सप्लाई बाधित
फोटो है।
विज्ञापन

बाड़ी पुल के पास इंसुलेटर गिरने से जिला मुख्यालय समेत पडरौना शहर में दस घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति
शहर में बिजली नहीं होने से कई मोहल्लों में ठप रही आपूर्ति, कुछ मोहल्लों में जेनरेटर चलाकर दिया गया पानी
बिजली नहीं होने से शहर समेत आस-पास के 30 हजार से अधिक लोगों के घर ठप रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तेज आंधी और बारिश ने पडरौना शहरवासियों को खूब परेशान किया। आंधी से पडरौना-कसया मार्ग स्थित बैरिया कांटा, बाड़ी पुल और साखोपार के पास बिजली का हाईटेंशन तार व पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ की डाली बिजली के तारों पर गिर गई। इससे पडरौना विद्युत उपखंड के सभी छह फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली निगम की टीमें कड़ी मशक्कत कर करीब दस घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल कर सकीं।
सुबह के समय बिजली आपूर्ति नहीं होने से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे लोग मोहल्लों में लगे साधारण नल के पानी से किसी तरह कार्य चलाए। हालांकि, कुछ मोहल्लों के ओवरहेड टैंक में लगे जेनरेटर को चलाकर कुछ देर पानी की आपूर्ति की गई, जिससे लोग पानी के लिए कम परेशान हुए।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की सुबह करीब चार बजे 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने लगभग आधा घंटा में ही पडरौनावासियों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दीं। हालांकि, इस दौरान जिले में हुई 14 एमएम की बारिश ने बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी से पडरौना-कसया मार्ग स्थित बैरिया कांटा के पास बांस के झुरमुट ने उखड़कर बिजली के हाईटेंशन तारों को तोड़ दिया। बाड़ी पुल के पास बिजली के पोल पर लगे क्राॅस आर्म को तोड़ते हुए यहां बिजली के तीन पोल और उस पर लगे तारों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
साखोपार स्थित बगीचे में एक पेड़ की डाली टूटकर बिजली के हाईटेंशन तारों पर गिर गई, जिससे तार टूट गए। इसके अलावा आंधी ने नगर के आवास विकास कॉलोनी, जिला उद्योग कार्यालय, खिरिया टोला, परसौनी कला से गुजरी लाइन और पोल तोड़ दिया। इससे पडरौना नगर और देहात समेत, दुदही फीडर, जिला उद्योग फीडर, कठकुइयां फीडर, परसौनी कला फीडर समेत सभी छह फीडर से करीब दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
करीब आधे घंटे तक चली आंधी रुकी तो बारिश शुरू हो गई। आसमान में बिजली कड़कने लगी। बारिश बंद होने के बाद बिजली निगम कर्मचारी पेट्रोलिंग के लिए टीम निकल पड़े। बिजली कर्मचारी फाॅल्ट वाले स्थानों को चिह्नित कर क्षतिग्रस्त बिजली के पोल और तारों को ठीक करने में जुट गए।
बाड़ी पुल के पास टूटे बिजली के पोल व क्राॅस आर्म और साखोपार व रविंद्रनगर के पास बिजली के तार पर टूटकर गिरीं डालियों को हटाने और वहां के तार व पोल को सही करने में बिजली कर्मचारियों को काफी समय लग गया। इसके बाद पडरौना नगर और उसके आस-पास के स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुए बिजली के तार और पोल को ठीक कर सुबह 11:30 बजे कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

सात डिग्री लुढ़का तापमान
पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। जिले का तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा था। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद तापमान लुढ़ककर अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मंगलवार को मौसम में आए बदलाव के चलते अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

30 मिनट की बारिश बनी परेशानी
मंगलवार की सुबह चार बजे आई तेज आंधी के बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत तो जरूर मिली, लेकिन शहर के रेलवे स्टेशन रोड, सुभाष चौक समेत कई सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। इससे इस रास्ते आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कोट
मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। बारिश रुकने के बाद लाइनों को देखने के लिए पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त बिजली के तार और पोल को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद कुछ स्थानों पर हुए फाॅल्ट को ठीक कराया गया है। अब शहर में बिजली आपूर्ति बहाल है। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।
- सर्वेश दुबे, जेई, विद्युत उपकेंद्र पडरौना।

बारिश से होगा किसानों को लाभ
मंगलवार की सुबह जिले में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से गन्ना और सब्जियों की फसलों को लाभ हुआ है। इसके अलावा खेत को नमी मिली है, जिससे धान की बुआई करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा। जो किसान अभी तक खेत की जुताई नहीं कर सके हैं, वे खेत की गहरी जुताई कर दें। इससे खेत में मौजूद हानिकारक कीट मर जाएंगे और खरपतवार नष्ट हो जाएगा, जिससे खरीफ की फसलों में लगने वाली बीमारियों से निजात मिलेगी।
- डॉ. बीआर मौर्या, जिला कृषि अधिकारी, कुशीनगर

बिजली आपूर्ति ठप रहने से पानी आपूर्ति भी रही बंद
आंधी और बारिश के चलते मंगलवार की सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर के जगदीशपुर कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति भी ठप रही। इससे लोगों को सुबह स्नान और कपड़े धोने के लिए घर या मोहल्लों में लगे साधारण नल से पानी लाकर किसी तरह कार्य निपटाना पड़ा। हालांकि, नगर की मिल कॉलोनी, बाड़ी टोला, सुभाष चौक, तिलक नगर समेत कुछ मोहल्लों के ओवरहेड टैंक में लगे जेनरेटर चालू कर कुछ देर के लिए पानी की आपूर्ति की गई, जिससे उन मोहल्लों के लोगों ने राहत महसूस की।

किसी भी वजह से जब भी बिजली आपूर्ति बंद होती है, उस समय कॉलोनी में पानी आपूर्ति भी ठप हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय पानी आपूर्ति नहीं होने से हुई। मंगलवार को भी बिजली आपूर्ति ठप होने से मोहल्ले के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
- सुनील कुमार मिश्र, निवासी जगदीशपुरम कॉलोनी

मंगलवार की सुबह आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जब तक बिजली नहीं आई, तब तक लोगों को सप्लाई का पानी नहीं मिला है। काफी समय तक पानी नहीं मिला तो घर में लगे साधारण नल का पानी प्रयोग करना पड़ा है। इससे सबसे अधिक परेशानी भोजन बनाने के लिए हुई है।
- हरेश पांडेय, निवासी जगदीपुरम कॉलोनी

बेलवा चुंगी और आस-पास के मोहल्लों में पानी आपूर्ति सामान्य दिनों में भी लचर रहती है। कितनी देर तक पानी रहेगा, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। यदि कभी बिजली न रहे तो पानी आपूर्ति व्यवस्था और बदहाल हो जाती है। क्योंकि जब तक बिजली आपूर्ति नहीं मिलती, तब तक पानी आपूर्ति नहीं होती है। लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है।
- विजय कुशवाहा, निवासी, बेलवा चुंगी

मंगलवार की सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था। इसके चलते परिवार के सभी लोग देर तक सोए। जब नींद खुली तो पानी ही नहीं था। रात के बचे पानी से भोजन बनाने समेत अन्य कुछ कार्य किए, लेकिन स्नान आदि के लिए परेशानी उठानी पड़ी है।

- कुंदन वर्मा, निवासी बेलवा चुंगी

मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी बारिश से सुकरौली क्षेत्र में बिजली की तार पोल गिरने से सप्लाई बाधित

मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी बारिश से सुकरौली क्षेत्र में बिजली की तार पोल गिरने से सप्लाई बाधित

मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी बारिश से सुकरौली क्षेत्र में बिजली की तार पोल गिरने से सप्लाई बाधित

मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी बारिश से सुकरौली क्षेत्र में बिजली की तार पोल गिरने से सप्लाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed