फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rain

तेज हवा के साथ बारिश से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

Sun, 17 Oct 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
rain
मंसाछापर क्षेत्र में तेज हवा और बारिश आने से गिरी धान की फसल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
तेज हवा के साथ बारिश से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मौसम ने रविवार की सुबह करीब दस बजे अचानक करवट बदला और आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत तो जरूरी मिली, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता बढ़ गई। दोपहर बाद तीन बजे भी तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे धान की फसलें ढह गईं। वहीं कई किसानों ने धान की फसल काट कर खेत में ही छोड़ रखा था। बारिश से फसल तो भीगी ही, वहीं खेतों में पानी भरने किसानों को फसलों के नष्ट होने की चिंता सताने लगी है।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेत में काट कर रखे गए धान की फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। धान की फसल पक कर तैयार है। फसल को कटवाने के लिए किसान मढ़ाई कार्य में लगे हैं। रविवार की दोपहर में हुई तेज हवा के साथ बारिश से किसानों को समस्या बढ़ गई है। छोटे-बड़े कई किसानों के धान की फसल काट कर खेतों में ही सूखने के लिए रखा गया है। यदि मौसम दो-तीन दिन ऐसे ही रहा तो किसानों को भारी नुकसान हो जाएगा। ब्रजेश पांडेय, विश्वनाथ गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, दिनेश पांडेय, विभूति गुप्ता, लक्ष्मण यादव, सुरेंद्र यादव, मनोज शर्मा आदि किसानों का कहना है कि पहले खेतों में धान की बेहन अधिक बारिश के चलते नष्ट हो गई। रोपाई के बाद अधिक पानी से फसल को नुकसान हुआ। कुछ फसल काट कर सूखने के लिए छोड़ी गई है। यदि दो से तीन दिनों तक ऐसे ही बारिश होती रही तो किसानों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों को दोहरा नुकसान होगा। एक तरफ पक कर तैयार हो चुकी धान की फसल तेज हवा से खेत में गिर गई है और दूसरी तरफ तिलहन और दलहन की बुआई करने में दस दिन की देरी होगी। इसके अलावा तेज हवा चलने से केला और गन्ने की फसलों को भी नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्यारेलाल, जिला कृषि अधिकारी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed