फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain causes sugarcane crop to lodge; farmers' concerns mount.

Kushinagar News: बारिश से गन्ने की फसल गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 30 Aug 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rain causes sugarcane crop to lodge; farmers' concerns mount.
उजारनाथ क्षेत्र में बारिश से गिरी गन्ने की फसल। संवाद - फोटो : Organiser
उजारनाथ। क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से गन्ने की फसल गिरने लगी है। कई खेतों में फसल धराशायी हो गई है। इससे मोगलपुरा, सेंदुरिया, करमैनी, चंद्रौटा, भेलया, रामकोला, जवार भैंसहा, देवरिया वृत, लोहलंगड़ी, गगलवा, सोंधिया पकड़ी गोसाई, तार विशुनपुर, खलवा पट्टी, सपही के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान अरविंद राय, अनिल राय, छोटेलाल कुशवाहा, इकलाख, विनय श्रीवास्तव, सर्वेश, इंद्रजीत कुशवाहा, रामप्रवेश शर्मा आदि का कहना है कि लगातार बारिश और तेज हवा से गन्ने के पौधे कमजोर होकर गिर रहे हैं। यदि मौसम इसी तरह बना रहा और फसल गिरती रही तो गन्ने की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि गिरी हुई फसल को दोबारा सीधा करना भी काफी मुश्किल होता है,वही गिरे हुए गन्ने पर चूहों के प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे खेती की लागत बढ़ने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। किसानों ने फसल का जायजा लेकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed