फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain brings relief to farmers; crops receive life-giving water.

Kushinagar News: बारिश से किसानों को राहत, फसलों को मिला संजीवनी जल

Sat, 02 May 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief to farmers; crops receive life-giving water.
खड्डा। तहसील क्षेत्र के सिसवा गोपाल, मदनपुर , गैनही जंगल, सारंग छपरा और सोहरौना समेत आसपास के कई गांवों में हुई इस बरसात से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे फसलों को प्राकृतिक सिंचाई का लाभ मिला है।
विज्ञापन

बीते दिनों पड़ रही तेज गर्मी और प्रचंड धूप के चलते किसानों को सिंचाई के लिए डीजल पंपों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी और किसान आर्थिक दबाव महसूस कर रहे थे। ऐसे में समय पर हुई इस बारिश ने उन्हें राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, इस बरसात से गन्ना, मक्का और हरी सब्जियों की फसलों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही सिंचाई में लगने वाले डीजल खर्च में भी कमी आएगी, जिससे खेती की लागत घटेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान जितेंद्र यादव, उपेंद्र ठाकुर, प्रभु नारायण, सुनील चौहान, महेंद्र यादव, राजमणि, रामचंद जायसवाल, अलाउद्दीन, दुष्यंत यादव और रामेश्वर सहित अन्य किसानों ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि यदि आगे भी मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो किसानों को और राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed