{"_id":"69f51892260949f63b070e4f","slug":"rain-brings-relief-to-farmers-crops-receive-a-lifeline-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-159045-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश से किसानों को राहत, फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश से किसानों को राहत, फसलों को मिली संजीवनी
Sat, 02 May 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। शुक्रवार की भोर में आई तेज बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं बिजली संकट ने पूरे दिन लोगों की परेशानी बढ़ा दी। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा और जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई।
भोर में गई बिजली देर शाम करीब पांच बजे के बाद ही बहाल हो सकी। पूरे दिन बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को पीने के शुद्ध पानी समेत कई जरूरी कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते मेन सप्लाई लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग की टीम ने दिनभर मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद देर शाम सप्लाई चालू हो सकी। हालांकि बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बिजली संकट ने लोगों की राहत को अधूरा कर दिया।