{"_id":"6a933ff511820dc83e0d647a","slug":"rain-brings-relief-from-heat-and-humidity-farmers-delighted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-166767-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन
बारिश में भीगते हुए सड़क पर जाते बच्चे। संवाद
कसया। सुबह से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को शनिवार करीब 11 बजे हुई बारिश से राहत मिली। तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सुबह से ही क्षेत्र में उमस काफी अधिक थी। धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ती गई, जिससे लोग परेशान रहे। करीब 11 बजे बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। बाजार में भी बारिश के कारण कुछ देर चहल-पहल कम रही। राहगीर बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए।
वहीं बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई। खेतों में खड़ी धान सहित अन्य फसलों को बारिश से नमी मिली। लगातार उमस और गर्मी के बीच बारिश होने से किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में कुछ राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
किसान राजेश सिंह, विनय राव, प्रहलाद सिंह, केशव, हरेंद्र आदि का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। हालांकि, अधिक बारिश होने पर खेतों में पानी जमा होने से नुकसान की आशंका रहती है। बारिश के बाद नगर और आसपास के कई हिस्सों में सड़क किनारे पानी जमा हो गया। बारिश थमने के बाद लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाने शुरू किए। देर तक मौसम में ठंडक बनी रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।