फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain at dawn, yet no relief from the humidity.

Kushinagar News: भोर में हुई बारिश फिर भी उमस से नहीं मिली राहत

Sun, 28 Jun 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rain at dawn, yet no relief from the humidity.
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवती व महिलाएं।संवाद
तापमान में उतार-चढ़ाव का लोगों की सेहत पर पड़ रहा विपरीत असर
विज्ञापन

पडरौना। दो दिन से हो रही बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बारिश के बाद तेज धूप से चिपचिपी गर्मी बनी रही। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले अधिकतम तापमान लगातार 40 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था।
शनिवार की भोर में कुशीनगर, कसया, सखवनिया और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। इसके पहले बृहस्पतिवार की रात में भी सुकरौली, हाटा, पडरौना, कसया, तमकुहीराज, खड्डा, कप्तानगंज सहित करीब पूरे जिले में आंधी के साथ कहीं बारिश तो कहीं पर फुहारें पड़ीं। सुबह होते ही सूरज के निकलने से तपिश बढ़ गई। दोपहर होते ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में भी बारिश हुई, लेकिन सुबह होते ही सूरज के तल्ख तेवर से चिपचिपी गर्मी होने लगी। थोडी दूर पैदल चलते ही पसीना से कपड़े भीग जा रहे हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, किसान राजेंद्र पांडेय ने कहा कि हल्की बारिश से धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नमी नहीं मिल सकी है। अच्छी बारिश का इंतजार है। कारोबारी गणेश चौहान ने कहा कि दोपहर में ग्राहकों की संख्या कम रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। गृहिणी पूनम देवी ने कहा कि उमस के कारण घर में भी राहत नहीं मिल रही है। बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ जा रही है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। सामान्य दिनों अपेक्षा 300 मरीज अधिक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कोट:-

डा.पुष्पेंद्र सिंह,मौसम वैज्ञानिक,कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed