फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rail minister will inaugurate rail route today

वीडियो कांफ्रेंसिंग से रेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

Mon, 08 May 2017 11:04 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 08 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
rail minister will inaugurate rail route today
रेलमागऱ्र्ग - फोटो : amarujala
कुशीनगर/तमकुहीरोड। 
विज्ञापन

थावे-मसरख रेलमार्ग पर ट्रेन संचालन का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस रेलमार्ग का लोकार्पण करेंगे। इस रेल मार्ग के चालू होने से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग आगे छपरा तक सीधे जुड़ जाएगा। इससे छपरा-देवरिया-गोरखपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होगा, साथ ही थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर भी गाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर आमान परिवर्तन का कार्य पूरा करने बाद पूर्वोतर रेलवे ने थावे-छपरा रेलमार्ग पर आमान परिवर्तन के लिए एक अप्रैल 2015 को काम शुरू कराया था। इसमें से मसरख-छपरा के बीच तो काम पूरा हो गया, लेकिन थावे-मसरख का काम देर तक चला। बीते 27 फरवरी को हाईस्पीड ट्रॉयल और छह मार्च को सीआरएस निरीक्षण पूरा होने के बाद जल्द ही इसे सामान्य आवागमन के लिए चालू करने की चर्चा थी, लेकिन किसी न किसी कारण से उद्घाटन की तारीख टलती रही।
विज्ञापन


उद्घाटन की तिथि चार बार घोषित करने और उसे निरस्त कर दिए जाने से नाराज मोहम्दपुर थाना क्षेत्र के बांसगांव मंसुरिया निवासी अधिवक्ता रामकुमार यादव ने रेलमंत्री पर जन समस्या की अवहेलना का आरोप लगाते हुए गोपालगंज के सीजेएम न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब एक बार फिर इस रूट को चालू किए जाने को लेकर उद्घाटन की तिथि घोषित की गई है। इसके अनुसार मंगलवार को 12:40 बजे नागपुर से रेलमंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इस दौरान थावे रेलवे स्टेशन पर भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव प्रताप रू ढ़ी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। रेल आंदोलन से जुड़े धामबाबू वर्मा, दीनबंधु जायसवाल, राहुल सोनी, रामजी कसेरा, सुखदेव रौनियार, सतीश कुमार आदि का कहना है कि इस रूट के चालू हो जाने से कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर भी ट्रेनों की संख्या में इजाफा होगा। थावे रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक पीएन बैठा का कहना है कि मंगलवार को होने वाले उद्घाटन को लेकर सभी स्टेशनों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed