{"_id":"64aef61ce9b2b6337c071e16","slug":"raid-on-gutaka-factory-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1351-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुपारी और तंबाकू संचालक की फैक्ट्री व गोदामों पर छापा, 50 लाख की पकड़ी गई जीएसटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुपारी और तंबाकू संचालक की फैक्ट्री व गोदामों पर छापा, 50 लाख की पकड़ी गई जीएसटी चोरी
Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के पश्चिमी गंडक नहर के किनारे गुटका की फैक्ट्री पर छापामारी करते सेलटैक्स की टीम। सं
किशन सुपारी और के-1 तंबाकू की है फैक्ट्री, पूरे दिन जमी रही टीम
जीएसटी की एसआईबी गोरखपुर टीम के छापे से कारोबारियों में खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ब
बताया जा रहा है कि पडरौना शहर के सुभाष चौक निवासी योगेश चौरसिया का किशन सुपारी और के-1 तंबाकू ब्रांड फैक्ट्री है। यहां इसकी पैकिंग भी होती है। बावली चौक और तिलक नगर स्थित गोदाम में पैकिंग, सुपारी व तंबाकू तैयार करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। दोनों ब्रांडों की पैकिंग पूर्वांचल के कई जिलों और बिहार प्रांत में भी होती है।
सुबह करीब 10 बजे जीएसटी एसआईबी की टीम डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में पडरौना के सुभाष चौक स्थित हनुमान ट्रेडर्स और चौरिया जर्दा भंडार पर पहुंची। टीम ने अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया। जांच के बाद पता चला कि के-1 तंबाकू की फैक्ट्री तिलक नगर और किशन सुपारी की फैक्ट्री बावली चौक पर संचालित होती है।
दोपहर बाद दुकान से दोनों फैक्टरियों पर टीम पहुंची। रैपर, जर्दा, सुपारी बनाने वाली सामग्री की जांच की। गोदाम से लेकर दुकान तक टीम के सदस्य जमे रहे। देर शाम तक चली कार्रवाई और अभिलेखों की जांच में करीब 50 लाख रुपये के जीएसटी की चोरी पकड़ी गई। टीम ने मौके पर 20.32 लाख रुपये जमा कराया।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यहां जीएसटी चोरी का खेल काफी दिनों से चल रहा था। उन्होंने बताया कि फर्जी कागजात पर कई जिलों और बिहार प्रांत में यहां से माल की आपूर्ति की जाती थी। अभी जांच जारी है।