फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   raid on bakery factory

बेकरी फैक्ट्री पर छापा, 576 गत्ता खाद्य पदार्थ सील

Tue, 10 Nov 2020 06:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
raid on bakery factory
बेकरी फैक्ट्री पर छापा, 576 गत्ता खाद्य पदार्थ सील
विज्ञापन

कसया। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 22 महंत अवेद्यनाथनगर में चल रहे श्याम बेकरी की फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जांच के दौरान फैक्ट्री में मानक के विपरीत खाद्य पदार्थ का उत्पादन व कोविड-19 के नियमों की अनदेखी की पुष्टि हुई। जांच टीम ने फैक्ट्री में निर्मित 576 गत्ता खाद्य सामान को सील करते हुए नमूना जांच के लिए भेजा।
मंगलवार दोपहर के लगभग एक बजे खाद्य व औषधि सुरक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों की टीम देवरिया मार्ग पर संचालित श्याम बेकरी की फैक्ट्री पहुंची। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा के अधिकारियों ने फैक्ट्री में उत्पादन, पैकिंग, लेबलिंग आदि बिंदुओं की जांच की। जांच में लेबलिंग नियम का उल्लंघन, काम करने वाले मजदूर कोविड-19 के गाइडलाइन का उल्लंघन करते मिले। मजदूर बिना मॉस्क व दस्ताना पहने ही काम करते हुए मिले। निर्माण में प्रयुक्त सामान, रैपर समेत अन्य वस्तुओं की भी गहनता से जांच की गई। टीम ने जांच के उपरांत यहां रखे 576 गत्ते में रखे 9216 पीस रस्क सील किया। चार बोरियों में नमूना भरकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि कोविड़ -19 के नियमों का पालन सुनश्चित कराए जाने को लेकर पहले भी सख्त हिदायत दी गई थी। जांच में मानक के विपरीत निर्माण व खराब पड़े रैपर के इस्तेमाल करते पकड़ा गया है। यहां निर्मित खाद्य सामानों को सील करते हुए जांच के लिए सैंपल भी भेजा गया है। इस मौके खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दुकानों की हुई जांच, नमूने लिए
कप्तानगंज। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों की जांच की। नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिया। टीम की अगुवाई कर रहे एसडीएम देशदीपक सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने कप्तानगंज कस्बा समेत कई स्थानों पर छापा मारा। इसमें आर्य समाज मंदिर कप्तानगंज के निकट दो दुकानों पर जांच की गई। इसके अलावा रामकोला कस्बे की सब्जी मंडी, जगदीशपुर चौराहा और सिसवा महंत में स्थित दुकानों की जांच के बाद नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजा गया।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरजेश कुमार, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, एसआई महेंद्र यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed