फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raid: Diesel Found Being Sold in Plastic Containers; Notices Issued Over Shortages at Several Locations

छापा : प्लास्टिक डिब्बों में बिकता मिला डीजल, कई जगह कमी पर नोटिस

Sat, 28 Mar 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Raid: Diesel Found Being Sold in Plastic Containers; Notices Issued Over Shortages at Several Locations
जानवी चंद्र पेट्रोलियम पंप धनहा उर्फ मल्लूडीह कसया में जांच करते।स्रोत-सोशल मीडिया
कुशीनगर। जनपद में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी की अगुवाई में जांच टीम ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। एक पंप पर प्लास्टिक के डिब्बों में डीजल की बिक्री पकड़ी गई, जबकि कुछ स्थानों पर ईंधन की कमी भी मिली। संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अधिकारियों ने चेताया कि ईंधन की जमाखोरी या अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि कसया के किसान सेवा केंद्र पर डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में मिला, लेकिन यहां प्लास्टिक के डिब्बों में डीजल बेचा जा रहा था। संचालक को नोटिस जारी किया गया है। पेट्रोल पंप पर दोनों ईंधन उपलब्ध थेे। स्थिति भी सामान्य रही। हमारा पंप भरौली पर डीजल और पेट्रोल दोनों नहीं थे। यहां पर्याप्त भंडारण न रखने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया। फाजिलनगर रोड स्थित टोटल पंप पर डीजल-पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।
विज्ञापन

निगम फ्यूल्स गोपालगढ़ और जीयो बीपी शाही फिलिंग स्टेशन में भी ईंधन का पर्याप्त स्टॉक पाया गया। वहीं, ज्ञानवी भारत पेट्रोलियम धनहा उर्फ मल्लूडीह पर तीन मार्च के बाद डीजल की आपूर्ति नहीं हुई थी। इसके चलते स्टॉक खत्म मिला। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed