फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   raid at illicit wine manufacturing centre

कच्ची शराब के अड्डों पर मारा छापा, सात क्विंटल लहन नष्ट

Tue, 14 Apr 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
raid at illicit wine manufacturing centre
बुलहवा गांव के बिन टोली में छापेमारी कर लहन नष्ट करती पुलिस । - फोटो : KUSHINAGAR
कच्ची शराब के अड्डों पर मारा छापा, सात क्विंटल लहन नष्ट
विज्ञापन

पडरौना। सोमवार की देर शाम पुलिस ने अलग-अगल थाना क्षेत्रों में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान एक स्थान पर कच्ची शराब बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे स्थान पर पुलिस की भनक पाते ही कारोबारी भाग गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए सात क्विंटल लहन और शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया।
छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार, हनुमानगंज पुलिस ने क्षेत्र के बुलहवा गांव की बीन टोली में सोमवार की देर शाम छापा मारा। यहां एक घर से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा तीन क्विंटल लहन और शराब बनाने का उपकरण पकड़ा गया जिसे नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में एसओ जयप्रकाश पाठक, एसआई शाहनवाज अहमद, कांस्टेबल गिरजेश गुप्ता, राजाराम यादव, प्रवीण कुमार यादव, देवनाथ यादव, अजय कुमार तिवारी, मनीष राय, राजेश कुमार यादव, दीपक यादव, अरुण कुमार चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के महुअवा गांव में सोमवार की देर शाम रामकोला पुलिस ने छापा मारकर चार क्विंटल लहन नष्ट करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महुअवा गांव के केरवनिया और हरपुर माफी टोले में कच्ची शराब बनाने वाले ठिकानों पर कार्रवाई की गई। यहां से चार क्विंटल लहन नष्ट करते हुए तीन कारोबारियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
खड्डा। मंगलवार को खड्डा और हनुमानगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान वहां मिले लहन को नष्ट करते हुए खड्डा पुलिस ने 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।

सीओ शिवस्वरूप की अगुवाई में खड्डा एसओ रामकृष्ण यादव, एसआई पीके सिंह, एसआई जीतबहादुर यादव, दीनानाथ पांडेय आदि ने सालिकपुर गांव में जांच की। यहां से 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने करीब पांच क्विंटल लहन और शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट किया। हनुमानगंज पुलिस ने एसओ जेपी पाठक की अगुवाई में कच्ची शराब के विरुद्ध कई गांवों में छापेमारी करते हुए कार्रवाई की। सीओ शिवस्वरूप ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की गई है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed