{"_id":"6ae8f95d1a14a3a8320476ca","slug":"ragging-investigation-report-could-not-be-submitted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171529-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग : नहीं सौंपी जा सकी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग : नहीं सौंपी जा सकी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में सामने आए रैगिंग के आरोप के मामले में सोमवार को भी जांच रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट नहीं सौंप सकी। कॉलेज प्राचार्य के मौजूद नहीं होने के चलते गठित तीन सदस्यीय जांच टीम अपनी रिपोर्ट नहीं दे सकी। टीम का दावा है कि रिपोर्ट तैयार कर ली गई।
गौरतलब है कि बीते 25 अक्तूबर 2026 को मेडिकल कॉलेज के हरका स्थित एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा के साथ कथित रैगिंग का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई थी।
हालांकि कॉलेज प्रशासन की तरफ से जांच रिपोर्ट पूरी करने का दावा किया जा रहा है लेकिन प्राचार्य व जांच टीम के नोडल के समय से मौजूद नहीं होने के चलते रिपोर्ट सामने नहीं आ पा रही है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ.केपी गोड़ ने बताया कि रैगिंग आरोप के मामले की जांच पूरी कर ली गई है। किसी जरूरी काम से बाहर आ गया हूं, इसलिए जांच रिपोर्ट टीम नहीं सौंप पा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।