फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Qutubuddin is also involved in the fake currency case, police sought his remand

Kushinagar News: जाली नोट कांड में भी शामिल है कुतुबुद्दीन, पुलिस ने मांगा रिमांड

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Qutubuddin is also involved in the fake currency case, police sought his remand
तमकुहीराज। जिले के चर्चित जाली नोट कांड में बिहार में होमगार्ड पर गोली चलाने वाला पशु तस्कर कुतुबुद्दीन उर्फ छोटे भी शामिल रहा। रामकोला थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद जेल भेजे गए कुतुबुद्दीन को रिमांड पर लेने के लिए तमकुहीराज पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। इस मामले में पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में यह वांछित चल रहा था। तमकुहीराज नगर में सितंबर 2024 में जाली नोट, असलहे, विस्फोटक, नेपाली करेंसी आदि के साथ पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा था। इस मामले में फरार चल रहे पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी कुतुबुद्दीन अंसारी को रामकोला थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में मंगलवार को दिन में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में इसका साथी भी घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed