{"_id":"671823743e8fac0b0e03b284","slug":"put-the-information-received-in-the-camp-into-practice-beo-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125228-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारें : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारें : बीईओ
Wed, 23 Oct 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हिरनही में स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। इसमें स्काउट की चार और गाइड की छह टोलियां शामिल हुईं। प्रशिक्षुओं को शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
बीईओ जयंत भारती ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग से जीवन में अनुशासन और देश प्रेम के साथ समाज की सेवा का भाव भी विकसित होता है। देश के विकास में सहायक होता है। जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है। इसके अलावा समूह में कार्य करने का ज्ञान प्राप्त होता है। समापन के दौरान प्रत्येक टोली में आठ-आठ की संख्या रही।
प्रत्येक टोली में एक दल नायक और दल नायिका बनाकर उनमें नेतृत्व की भावना का विकास किया गया। इसके बाद अमरेंद्र, अंकित, अजय, चुनमुन, पूजा, खुशबू, पुष्पा, साबिया, खुशी, रिया आदि दल नायकों की अगुवाई में मार्च पास्ट किया। शिविर में कलर पार्टी, प्राथमिक सहायता, टेंट निर्माण, गांठ बंधन, अस्थाई पुल बनाना और विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक जितेंद्र राय, साजिदा बेगम, हसमुद्दीन अंसारी, उदयभान यादव, मोनू कुमार गुप्ता, रईस, राहुल, पंकज, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।