फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Puraina Ghat will become a Buddhist pilgrimage site, beautification will be done with Rs 3.65 crores

Kushinagar News: बौद्ध महातीर्थ स्थल बनेगा पुरैना घाट 3.65 करोड़ से कराया जाएगा सुंदरीकरण

Fri, 07 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Puraina Ghat will become a Buddhist pilgrimage site, beautification will be done with Rs 3.65 crores
जौरा बाजार। फाजिलनगर विकास खंड अंतर्गत रहसू जनोबीपट्टी का पुरैना घाट (ककुत्था) बहुत जल्द ही बौद्धों का महा तीर्थ स्थल बनेगा। इसी के साथ देश विदेश के बौद्ध अनुयायियों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। यहां निर्माण के लिए शासन की ओर से 3.65 करोड़ की परियोजना की स्वीकृति मिली है। पर्यटन विभाग निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि महात्मा बुद्ध जीवन के अंतिम यात्रा में निर्वाण के लिए कुशीनगर पंहुचने के पूर्व भगवान बुद्ध ने अंतिम बार स्नान और जलपान करने के पश्चात शिष्य चुंद को यही अंतिम उपदेश दिया था। पुरैना घाट नामक प्राचीन नदी का यह वही स्थान है, जिसका बौद्ध साहित्य में उल्लेख किया गया है। कुशीनगर पंहुचने के लिए बुद्ध की अंतिम यात्रा मगध और वैशाली से हुई थी।
विज्ञापन

वैशाली से चलकर भंडग्राम, जंबूग्राम, आम्रग्राम (वर्तमान समय में सभी बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले में भोगनगर (बदुरांव) पावा (वीरभारी उसमानपुर) घोड़ धाप (बकुलहर) होते हुए ककुत्था पर पहुंचे थे। उस समय अतिसार जन्य गरिष्ठ भोजन शिष्य चुंद की ओर से तथागत को दिया गया था। इसके कारण वे अतिसार रोग का शिकार हो गए थे। फिर भी शिष्य चुंद उनकी अंतिमम यात्रा में पावा (वीर भारी) से लेकर ककुत्था तक साथ रहे। भोजन देने का कलंक उनके सिर पर था और उसके लिए कलंकित मंतव्य को ध्यान में रखकर ही उनके शांति के लिए महात्मा बुद्ध ककुत्था के पूर्वी तट पर स्थित रसाल वन में उपदेश देते हुए उन्हें निष्कलंकता का वरदान देकर उन्हें विदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed