फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pumps Remain Dry Even After 48 Hours; People Distressed Over Petrol and Diesel

Kushinagar News: 48 घंटे बाद भी पंप सूखे, पेट्रोल-डीजल के लिए लोग परेशान

Sun, 26 Apr 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pumps Remain Dry Even After 48 Hours; People Distressed Over Petrol and Diesel
सेवरही में पेट्रोल पंप पर तेल नही होने से पसरा सन्नाटा।संवाद
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में संचालित तीन पेट्रोल पंप 48 घंटे से सूखे हैं। यहां ईंधन की आपूर्ति कब हो पाएगी, यह कोई बता नहीं पा रहा है। इससे किसानों व वाहन स्वामियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सेवरही कस्बे में शनिवार को दूसरे दिन वेलवारी पट्टी स्थित इंडियन आयल, नायरा व महावीर नगर के भारत पेट्रोलियम के पंपों पर 48 घंटे से ईंधन नहीं है। इससे किसानों सहित हर वर्ग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ईंधन के अभाव में उनके वाहनों के टैंक भी सूख गए है,जिसके चलते वाहनों के पहियों की रफ्तार थम गई है। किसानों का कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही हैं। हालात यह हैं कि सुबह पंपों पर किसान पहुंचे रहे हैं लेकिन वहां नो स्टॉक का बोर्ड देखकर मायूस हो जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती इलाका होने की वजह से यहां संचालित पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति कम की जा रही है ताकि तस्करी व कालाबाजारी न होने पाए। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। प्रहलाद केशरी, संजय राय, प्रभात मिश्र, निखिल सोनी आदि ने सहालग व कृषि कार्य के मद्देनजर ईंधन की आपूर्ति की मांग की है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed