फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protested health worker

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली और थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 27 Nov 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
protested health worker
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली और थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

- विनियमितीकरण व समायोजन समेत सात सूत्री मांगों के समर्थन में हुए मुखर
- 15 नवंबर से आंदोलन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंबित सात सूत्री मांगों के समर्थन में कुबेरनाथ सीएचसी परिसर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेताया कि मांगें पूरी होने तक संगठन की तरफ से आंदोलन जारी रहेगा। जिला संगठन मंत्री मोहम्मद फारूक हाशमी की अगुवाई में शनिवार को कुबेरनाथ सीएचसी में तैनात संविदा कर्मचारियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर ताली और थाली बजाते हुए प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मचारियों ने कहा कि विनियमितीकरण/समायोजन व असृजित पदों का विभाग द्वारा सृजन किया जाए। वेतन पालिसी लागू की जाय। सातवें वेतन आयोग का लाभ व जॉब सिक्योरिटी प्रदान की जाए। रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण किया जाए। बीमा पॉलिसी लागू की जाए तथा आशा कार्यकर्ताओं को नियत मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. वेदप्रकाश तिवारी, डॉ. देवेंद्र कुमार, रविप्रकाश, शैलेंद्र कुमार गौतम, सरोन साह, तेतरी देवी, सुमन मौर्या, प्रियंका गिरी, अलका यादव, अजय, मुनेश्वर खरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों का किया विरोध
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। उत्तर प्रदेश राज्य स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की तरफ से सीएचसी कसया में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को सरकार की गलत नीतियों का विरोध थाली बजाकर किया। नाराज स्वाथ्यकर्मी समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमित करने की मांग कर रहे हैं।
डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की। उसके बावजूद सरकार की तरफ से उनके मांगों को पूरा करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार उनकी मांगे पूरा नहीं करती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस दौरान डॉ. नाजरिन, वीरेंद्र शर्मा, मीरा दुबे, राकेश पांडेय, प्रवीण पांडेय, सौरभ, अमित राय, प्रीति कन्नौजिया, अनीता, पूनम राय, शाहिद अंसारी, अनुराधा, सुप्रिया, सुनीता, अलका राय और अवधेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed