{"_id":"68d19525fba6b0be710416df","slug":"protest-to-get-a-dilapidated-road-repaired-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-145800-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खस्ताहाल सड़क दुरुस्त कराने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खस्ताहाल सड़क दुरुस्त कराने के लिए प्रदर्शन
Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
हिरनहीं गांव में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और निर्माण के लिए प्रदर्शन करते लोग।स्रोत -सोशल मीड
- फोटो : बौर क्षेत्र में कटान करती नदी।
मंसाछापर। क्षेत्र के हिरनहीं गांव के लोगों ने सोमवार को गांव में विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कहा कि जटहा-पडरौना मार्ग से होकर हिरनही होते हुए मंसाछापर ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली पक्की सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल है। हलुअइया पट्टी गांव में करीब 500 मीटर तक सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों ने इस सड़क को तत्काल निर्माण कराने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यह मार्ग ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ा होने के कारण हीरनही समेत आसपास के कई गांव के लोग इसी सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के चलते बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं, जिसमें हल्की बारिश होने पर पानी भर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।
सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इससे लोगों के घर से निकला गंदा पानी सड़क पर एकत्र रहता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को जलजनित बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। इन लोगों ने इस सड़क की मरम्मत कराने और सड़क के दोनों तरफ से नाली निर्माण कराने की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरा नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान राजेंद्र चौरसिया, विशाल पांडेय, मोहन गोंड़, आदित्य शाह, हरदेव गोंड़, मदन चौहान, लालबहादुर गुप्ता, दीपक राव, लक्ष्मण गोंड़, शैलेश चौहान, अभिषेक गोंड़, जयश्री गुप्ता, आजाद अंसारी मौजूद रहे।