{"_id":"63a1fa4c32514963450f4ac5","slug":"protest-on-police-chauki-kushinagar-news-gkp461598562","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस चौकी पर दिया धरना, कार्रवाई की मांग, युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस चौकी पर दिया धरना, कार्रवाई की मांग, युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
Wed, 21 Dec 2022 03:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 03:51 PM IST
सार
एसपी धवल जायसवाल ने एसएचओ से मोबाइल पर बात करके जानकारी ली। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरोपी पुलिसकर्मी को हटाने का निर्देश दिया। एसपी से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान राहुल सिंह, बच्चेलाल, राहुल गौतम, महेश मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज पुलिस सहायता केंद्र पर सिपाही ने युवक की पिटाई के बाद धरना प्रदर
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज पुलिस चौकी पर सोमवार की शाम युवक की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवक को पीटने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव ने सिपाही की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई। धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने पर एसएचओ अखिलेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
सोमवार की शाम रगड़गंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने कस्बे के शंभू मद्धेशिया को पकड़ा। आरोप है कि उसे पुलिस चौकी पर ले जाकर पिटाई की गई। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो देखकर कस्बे के लोग नाराज हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह कस्बे के दुकानदार पुलिस चौकी पर पहुंचे। लोगों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ठेला- खोमचा सहित अन्य दुकानदारों से रोजाना वसूली करते हैं। पुलिस चौकी पर पहुंचे एसएचओ अखिलेश सिंह को दुकानदारों ने अपनी पीड़ा सुनाई।
इस मामले की जानकारी होने पर एसपी धवल जायसवाल ने एसएचओ से मोबाइल पर बात करके जानकारी ली। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरोपी पुलिसकर्मी को हटाने का निर्देश दिया। एसपी से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान राहुल सिंह, बच्चेलाल, राहुल गौतम, महेश मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।