फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest in congress.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest in congress.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई को लेकर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। डीजल-पेट्राल और रसोई गैस के दाम में निरंतर वृद्धि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों ने सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इन लोगों ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।
पडरौना नगर के सोहरौना के निकट स्थित पेट्रोलपंप के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इन लोगों ने डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस कनेक्शन के दाम में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इन लोगों ने सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में हुई वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के युवा नेता कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ चंदन, शशि श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, पिंटू कुशवाहा, संजय राय, रमेश राय, सीपीएन सिंह, पिंकू सिंह, रिंकू मिश्रा, अमर मिश्रा, मनजीत राव, रिंकू राव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी स्थित पेट्रोल पंप पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इनकी अगुवाई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेत़ृत्व के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मौजूदा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता महंगाई के बोझ तले तबकर कराह रही है, लेकिन सरकार निरंकुश की भांति रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुओं के दाम निरंतर बढ़ाती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस महंगाई के विरोध में सभी ब्लॉक अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध कुशवाहा, भगवंत कुशवाहा, आफताब आलम, रमेश गोंड, विग्गन कुशवाहा, पन्नेलाल मद्धेशिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साखोपार प्रतिनिधि के अनुसार डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम में वृद्घि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाड़ीपुल स्थित पेट्रोलपंप पर भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नंदलाल चौहान इनकी अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप पटेल, जिला सचिव माधव यादव, उपाध्यक्ष पवन यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रामाज्ञा यादव, रोहित कुमार सिंह, धर्मेंद्र चौहान, श्रीनाथ शर्मा, दीपक कुमार, राज्यपाल शर्मा, मनोज चौहान मौजूद थे।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल खरीदकर सस्ते में बेचा
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने युवा नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में बरवा राजापाकड़ स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने श्लोगन लिखे बैनर-पोस्टर हाथ में लिए नारेबाजी की। मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हर बार महंगाई चरम पर पहुंच जाती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलपंप से पेट्रोल खरीदकर करीब 200 उपभोक्ताओं को 70 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा। इस दौरान सस्ता पेट्रोल भरवाने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. विनोद यादव, एनएसयूआई के प्रदेश संयुक्त सचिव मनीष सिंह, अभिषेक शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, विनय गुप्ता, रवि यादव, शाकिर अंसारी, असगर अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, अरविंद प्रसाद, अरमान अली, अनिल गुप्ता उपस्थित थे।
फाजिलनगर में भी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फाजिलनगर कस्बे में भी धरना प्रदर्शन किया। कस्बे में स्थित पेट्रोलपंप पर प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के पीसीसी सदस्य नरेंद्र उर्फ नरसिंह यादव, प्रदेश सचिव राजकपूर राय, अनुज ठाकुर, जिला महासचिव अशोक सिंह, पलटन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, अहमद रजा, रामवती आदि मौजूद थे।

सुकरौली में भी पेट्रोलपंप पर प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में हो रही बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुकरौली कस्बे के पेट्रोलपंप पर भी धरना प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हिमांशु मिश्रा, जनसूचना अधिकार के प्रदेश महासचिव सुदामा गिरी, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी जोन के प्रभारी सुभाष जायसवाल, पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश पटेल, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सुकरौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed