फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest For road repairing Demand

लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
protest For road repairing Demand
सड़क की मरम्मत के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

टेकुआटार (कुशीनगर )। क्षेत्र के सोहसा मठिया गांव के पास शुक्रवार को गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों द्वारा रामनगर मार्ग पर सोहसा मठिया गांव के पास सड़क के दोनों तरफ बने बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग उठाई गई।
जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था सड़क मरम्मत के लिए लोकनिर्माण विभाग व जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन आज तक सड़क मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात के दिनों में पानी लग जाता है। जिसमें इस रास्ते आने-जाने वाले लोग गिर कर घायल हो जाते है। लोगों में हमेशा बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इन लोगों ने चेताया कि यदि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं की गई तो गांव के लोगों की तरफ से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जगदीश राव, महंथ सिंह, बद्री सिंह, कुंजविहारी, शैलेश सिंह, प्रहलाद सिंह, डीके पांडेय, माधव पांडेय, सत्येंद्र, सोनू आदि मौजूद रहे।
कुदौना पुल जर्जर, आवागमन में हो रही दिक्कत
जटहां बाजार ( कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लॉक के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर बना कुदौना पुल जर्जर हो गया है। करीब 30 वर्ष पूर्व करमैनी झरही को पार करने के लिए बनाए गए इस पुल के जर्जर हो जाने से आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। झरही नाले पर वर्ष 1990 में जंगल गुर्दी, नाहर छपरा, पटेरा, तेजवलिया, इनरही, बभनौली, दुबौली, पिजावा स्थान, सरपतही, धर्मपुर आदि गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए पुल का निर्माण हुआ था। इस पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की छत भी जर्जर हो चुकी है, उसकी छड़ बाहर निकल गई है। कुछ दिन पूर्व इस पुल को पार करते समय एक गाड़ी अनियंत्रित होकर झरही नाले में गिर गई थी। पडरौना, मंसाछापर, इनरही, सूरजनगर, ढोरही, पिपरा बाजार आदि जगहों के बच्चे इसी रास्ते गुजरते हैं। लोगों ने पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुई गांव के पास सड़क बदहाल, मरम्मत की मांग
सोहसा मठिया (कुशीनगर )। क्षेत्र के सोहसा महुई गांव के ग्राम प्रधान से शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। इसमें सोहसा महुई-नरकटिया मार्ग पर महुई गांव के पास सड़क से जल निकासी की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की तरफ से कमलेश चौधरी की तरफ से पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए गए मांग पत्र में कहा कि इस सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में हल्की बारिश होने पर पानी लग जाता है। इससे इस रास्ते आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। इन गड्ढ़ों में राहगीर आए दिन गिर कर चोटिल हो जाते हैं। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता आरएन राव का कहना है कि सड़क के मरम्मत कार्य का टेंडर प्रक्रिया में है। उसको जल्द ही बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed