{"_id":"64e10c7a7a7a8db05d0c7606","slug":"protest-for-flyover-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3305-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फ्लाईओवर नहीं होने से हर दिन हो रहे हैं हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फ्लाईओवर नहीं होने से हर दिन हो रहे हैं हादसे
Sun, 20 Aug 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर मेंं फ्लाई ओभर की मांग को लेकर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते अजय कुमार लल्लू।संवाद
फोटो है।
बीते एक माह में कस्बे के बघौचघाट मोड़ पर सड़क दुर्घटना में हो चुकी है 32 लोगों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फाजिलनगर कस्बा स्थित बघौचघाट मोड़ एनएच-28 का सबसे बड़ा दुर्घटना बाहुल्य जोन हो गया है। यहां बीते करीब एक माह में हुए सड़क दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका अभी तक इलाज चल रहा है। यदि यहां फ्लाईओवर बन जाए तो इन दुर्घटनाओं से निजात मिल सकती है।
ये बातें उप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहीं। वह शुक्रवार की देर शाम कस्बा के बघौचघाट पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि धर्म व जाति के नाम पर बनी सरकार लोगों को विकास के नाम पर गुमराह कर रही है। 400 रुपये में मिलने वाला रसोई गैस सिलिंडर अब 1200 रुपये में मिल रहा है। प्रदेश की गड्ढामुक्त सड़कें अभी तक सही नहीं हुई। कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। हत्या, लूट, अपहरण जैसी घटनाएं बढ़ने लगी है।
जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि कस्बा के बघौचघाट पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई बार फ्लाईओवर बनवाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हाेंने चेताया यदि यहां फ्लाईओवर बनाने की कार्रवाई शीघ्र शुरू नहीं हुई तो पार्टी की तरफ से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन का संचालन तारकेश्वर सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान विकास पटेल, जहरूदीन असांरी, अलाऊद्दीन अली, सुहेल, अफरोज अंसारी, प्रभु गुप्ता, पवन गुप्ता संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।