फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protest continues over indecency with advocate, altercation with SDM

Kushinagar News: अधिवक्ता से अभद्रता पर प्रदर्शन जारी, एसडीएम से नोकझोंक

Wed, 05 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest continues over indecency with advocate, altercation with SDM
तमकुहीराज। साथी अधिवक्ता से अभद्रता और वादकारियों से दुर्व्यवहार को लेकर बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के सदस्य चौथे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर आंदोलनरत रहे। इस दौरान एक अधिवक्ता से एसडीएम की नोकझोंक के बाद अधिवक्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तमकुहीराज के एसडीएम न्यायालय में कार्यरत निजी कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर सौंप केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

साथी अधिवक्ता से अमर्यादित व्यवहार से नाराज बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ता मंगलवार को एसडीएम तमकुहीराज के खिलाफ चौथे दिन विरोध प्रदर्शन किए। इसी दौरान अधिवक्ता अमरनाथ सिंह व एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रदर्शन के दौरान बार संघ के अधिवक्ता एसडीएम न्यायालय में न्यायिक कार्य के लिए तैनात कुछ निजी कर्मचारियों को न्यायालय से बाहर करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed