फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protest against setting up a firecracker shop in the sports complex

Kushinagar News: खेल परिसर में पटाखा की दुकान लगाने पर विरोध

Mon, 06 Nov 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Protest against setting up a firecracker shop in the sports complex
पडरौना। यूएनपीजी कॉलेज के खेल परिसर में पटाखा की दुकान लगाई जाएंगी। इस पर पडरौना क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि प्रकाश पर्व दिवाली पर वह खेल मैदान को मोमबत्ती इत्यादि से सजाकर दिवाली की खुशियां मनाते हैं, लेकिन दो वर्ष से जिला प्रशासन की तरफ से खेल परिसर में पटाखा की दुकानें लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखा की दुकानों के लिए उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान को जिला प्रशासन ने चिह्नित किया गया है। इससे पहले जूनियर हाईस्कूल के परिसर में पटाखा की दुकानें लगती थी। पिछले साल से दुकानों को यूएनपीजी कॉलेज के खेल परिसर में लगाने की अनुमति दी जा रही है। इसको लेकर पडरौना क्रिकेट क्लब के सतीश साहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल, लिंकन सिंह, सज्जाद अली, पाली चौरसिया, मुन्ना अली, अजय साहा, ऋषिकेश मिश्र ने विरोध जताया है। इनका कहना है कि दिवाली प्रकाश का पर्व है। इस दिन वे खेल परिसर को सजाया जाता है। इसलिए खेल परिसर की बजाय कहीं और पटाखा की दुकानों को लगवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed