फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest against power cut

Kushinagar News: हाथों में पंखे और तख्तियां लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Sep 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
protest against power cut
अहिरौली चौराहे पर बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

बिजली कटौती और बार-बार फाॅल्ट से नाराज हैं उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। बिजली समस्या से आजिज आकर भुजौली फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने शनिवार को अहिरौली राजा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में पंखे और तख्तियां लेकर सड़क पर खड़े हो गए और बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इनकी मांग थी कि जर्जर पोल व तार जल्द बदलवाए जाएं, नहीं तो उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
भीषण गर्मी में खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे जावेद खान, सरवरे सिद्दीकी, अनिल, संदीप जायसवाल, रिंकू शर्मा, नागेंद्र राजभर, असगर अंसारी सहित कई उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। चेताया कि उनकी बिजली समस्या दूर नहीं हुई तो अब उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जर्जर तार व पोल बदलने के लिए मंजूरी मिल गई है। जल्द ही उसे बदलवा दिया जाएगा। लो वोल्टेज की समस्या ओवरलोड की वजह से है। बाकी रोस्टर के हिसाब से बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed