फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest against pak foreign minister

Kushinagar News: पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला जलाया

Sun, 18 Dec 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
protest against pak foreign minister
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुलता जलाते भाजपा कार्यकर्ता और पदाधि - फोटो : KUSHINAGAR
पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला जलाया
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविंद्रनगर चौक पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने पर नाराजगी जताई।
जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की टिप्पणी बेहद अपमानजनक और कायरता से भरी है। पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, अराजकता, सेना में बढ़ते मतभेदों और बिगड़ते वैश्विक संबंधों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अमिट छाप छोड़ी है। भुट्टो का बयान निरर्थक है। प्रदर्शन को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विलावल भुट्टो का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, लल्लन मिश्र, जय प्रकाश शाही, जगदम्बा सिंह, संतोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, सीता सिंह अंशु, विवेकानंद शुक्ल, डॉ. सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed