{"_id":"670da1cd897bc875f20b33d4","slug":"protest-against-harassment-memorandum-submitted-to-sp-dm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124800-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन, एसपी-डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन, एसपी-डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस के उत्पीड़न और कुशवाहा समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सोमवार को लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा। कुशवाहा समाज के लोगों का कहना था कि पुलिस निर्दोष लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज रही है। गलती कोई और कर रहा है और सजा किसी और को दी जा रही है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई।
सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा की अगुवाई में पीड़ित समाज के लोग डीएम कार्यालय पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी संतोष कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार में रतन शर्मा को बेवजह रामकोला पुलिस ने प्रताड़ित किया। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसी गांव के प्रमोद कुशवाहा को खड्डा पुलिस ने घर पहुंच बेवजह पिटाई की, लेकिन आज तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।
हनुमानगंज पुलिस ने छितौनी के निर्दोष मुकेश गुप्ता और सिकंदर कुशवाहा को बाइक चोरी के आरोप में जेल भेज दिया है। रामेश्वर कुशवाहा की गलती की सजा उनके सगे संबंधियों और रिश्तेदारों को दी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कुशवाहा समाज के लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
लोगों ने निर्दोष लोगों पर कार्रवाई बंद करने और प्रताड़ित करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके अलावा पेरोल पर बाहर आये एक व्यक्ति पर समाज को प्रताड़ित कराने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान नथुनी कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, परमेश्वर कुशवाहा, नत्थू यादव, रमेश गुप्ता, बड़े अंसारी, मुन्ना यादव, दिनेश चौधरी, भोला यादव, सहजाद अंसारी, रामप्रताप, हंसराज, परशुराम, अनिल आदि मौजूद रहे।