{"_id":"58f26c924f1c1b1c11cf6267","slug":"protest-against-chotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ गांव वालों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ गांव वालों ने किया प्रदर्शन
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर ब्लाक के ग्रामसभा लवकुश पश्चिम पट्टी गांव के कुछ लोगों ने प्रधान राधा कृष्ण सिंह की अगुवाई में शनिवार की सुबह पंचायत भवन पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि कोटेदार की मनमानी की वजह से लोगों को नियमित रूप से राशन नहीं मिलता है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि मार्च तक जिस राशन कार्ड पर खाद्यान्न मिला है, उसको अब कोटेदार निरस्त बता रहे हैं। कार्ड पर दो यूनिट कम राशन दिया जा रहा है। प्रधान और सेक्रेटरी की जानकारी के बिना ही कोटेदार कुछ लोगों का कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन फार्म भरवा रहे हैं। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए 20 रुपये लिए जा रहे हैं। दुकान पर बोर्ड भी नहीं लगा है। इसकी शिकायत एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक से की जा चुकी है, लेकिन कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान पुष्पा देवी, विमला देवी ,गुड़िया, रजनी, विंध्यवासिनी, अनीता, सकीना, राधेश्याम, सुदर्शन, मालती देवी, सोनी अंसारी, दिलशेर, जयप्रकाश प्रसाद, सिद्धेश्वर मिश्र, सुभाष मिश्र, हरेराम सिंह, अशोक प्रसाद, गफूर अंसारी, हजरत आदि मौजूद रहे।