फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protection to accused of rape in kushinagar

दुष्कर्म के आरोपी को संरक्षण के आरोप से मची खलबली

Wed, 29 Jan 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
protection to accused of rape in kushinagar
दुष्कर्म के आरोपी को संरक्षण के आरोप से मची खलबली
विज्ञापन

पीड़िता की दादी के वायरल बयान के बाद सीओ ने दिया जांच का आदेश
कसया। कुशीनगर चौकी प्रभारी पर दुष्कर्म के आरोपी को संरक्षण देने के आरोप से महकमे में खलबली मच गई है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उसे शांति भंग की मामूली धारा में चालान किया गया, जहां न्यायालय में पेश होते ही जमानत मिल गई।
आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद किशोरी के साथ पांच बार दुराचार के बाद भी पुलिस तमाशबीन बनी रही। बुधवार को पीड़िता की दादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को कुछ सूझ नहीं रहा है। सीओ शिव स्वरूप ने जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ बगल के ही चार बच्चों के पिता ने कुछ दिन पूर्व दुष्कर्म किया था। मामला थाने पहुंचा तो आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी विवेचना खुद चौकी इंचार्ज कुशीनगर कर रहे हैं। आरोपी जब किशोरी के घर में अंतिम बार घुसा तो हो हल्ला हुआ। पीड़ित परिजन ने पुलिस चौकी पर अपनी बात बताई तो मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। एक रात थाने में रखने के बाद उसे शांति भंग का केस दर्ज कर न्यायालय मेें पेश किया, जहां से उसे तत्काल जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस की संवेदनहीनता के चलते आरोपी का दुस्साहस इतना बढ़ा कि वह किशोरी के साथ एक माह में पांच बार दुष्कर्म किया। यह आरोप खुद पीड़िता की दादी का है। उसका कहना है कि हर घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

सीओ शिव स्वरूप ने कहा कि मामला अति संवेदनशील है। तत्काल जांच का आदेश दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और जो भी दोषी मिलेगा उसे दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed