फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Prostitution being carried out under the guise of a restaurant, people created a ruckus

Kushinagar News: रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का आरोप, लोगों ने किया हंगामा

Mon, 11 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Prostitution being carried out under the guise of a restaurant, people created a ruckus
गंगुआ बाजार। लोगों ने रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का धंधा का आरोप लगाकर रविवार की शाम हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस जांच पड़ताल के दौरान रेस्टोरेंट की छत से आपत्ति जनक वस्तुएं बरामद की। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

समउर बाजार स्थित तमकुहीराज मार्ग के किनारे एक रेस्टोरेंट संचालित है। बताया जाता है कि रविवार कि शाम करीब तीन बजे रेस्टोरेंट के छत पर बने एक कमरे में कुछ लोगों ने आपत्तिजनक वस्तु देखा। कमरे से आपत्तिजनक सामान मिलने पर किसी ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो रेस्टोरेंट पर काम कर रहे लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और हाथपाई होने लगी। जानकारी होते हुी कुछ लोग वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर आई पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लोगों की शिकायत पर पुलिस रेस्टोरेंट की छत पर बने कमरे की जांच को तो कुछ आपत्तिजनक वस्तु मिली। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस चौकी ले गई, जहां शांति भंग में उसे चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज समउर अखिलेश यादव ने बताया कि वहां आपत्तिजनक कार्य होने की बात सामने नहीं आई। रेस्टोरेंट से संबंधित एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed