फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Proposal to make Taryasujan and Bodarwar Nagar Panchayat, Kaptanganj will be expanded

Kushinagar News: तरयासुजान और बोदरवार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव, कप्तानगंज का होगा विस्तार

Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Proposal to make Taryasujan and Bodarwar Nagar Panchayat, Kaptanganj will be expanded
पडरौना। ग्राम पंचायत तरयासुजान और बोदरवार को नगर पंचायत बनाया जाएगा। इसके अलावा कप्तानगंज का सीमा विस्तार होगा। इसके लिए डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के साथ तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने दो फरवरी 2024 को ग्राम सभा तरयासुजान को नगर पंचायत गठन का प्रस्ताव दिया था। उनके प्रस्ताव की संस्तुति उपलब्ध कराने की शासन ने अपेक्षा की है। इस संबंध में तमकुहीराज एसडीएम की तरफ से प्राप्त आख्या में तरयासुजान, भूलिया, अगरवा, गडहिया पाठक, तरया बैकुण्ठ गांव को नगर पंचायत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नगर पंचायत कप्तानगंज के सीमा विस्तार के संबंध में निर्धारित मानकों के प्रस्ताव को भी संस्तुति उपलब्ध कराने की शासन ने अपेक्षा की है। इस संबंध में कप्तानगंज एसडीएम ने नगर पंचायत कप्तानगंज के सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

इसमें कप्तानगंज के ग्रामसभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज, हसनगंज, गजरा, कोटवा, इन्दरपुर, सोहनी, पटखौली, मेहडा, बौलिया, सेमरा और मलुकही को नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल कर नगर पंचायत कप्तानगंज सीमा विस्तार करने के संबंध में शासन को प्रेषित कर दी गई है। इसी तरह बोदरवार बाजार को नगर पंचायत गठन संबंधी प्रस्ताव में शासन को भेजा गया है। इसमें बोदरवार, गंगराइ, पड़ौली, मठिया देवकली उर्फ चकिया, भालूही बड़ाहरा, मोहन मुंडेरा, सोना पाकड़ उर्फ ठाकुरबारी कोईचवर व शेखपूरवा को शामिल कर बोदरवार को नगर पंचायत का दर्जा देने के संबंध में शासन को पत्र प्रेषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed