{"_id":"62b5f7789f7914424227da1c","slug":"property-kurk-of-4-crore-95-lakh-kushinagar-news-gkp4415087132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ 95 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ 95 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
सेमराधूसी के अवैध शराब कारोबारी अमरनाथ कुशवाहा की संपत्ति कुर्क करती पुलिस टीम।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
चार करोड़ 95 लाख की संपत्ति कुर्क
- कसया के गैंगस्टर अमरनाथ कुशवाहा पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में अपराध करके संपत्ति जमा करने वाले गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवैध शराब कारोबारी की चार करोड़ 95 लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क करके प्रशासन ने बड़ा संदेश दिया है।
कसया थाना क्षेत्र के सेमराधुसी निवासी अमरनाथ कुशवाहा के खिलाफ 11 मुकदमे चल रहे हैं। डीएम एस. राजलिंगम के आदेश पर 14(1) गैंगस्टर के तहत इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की छानबीन में सामने आया अवैध ढंग से शराब का कारोबार करते हुए अमरनाथ ने करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली है। उसके पास गांव में दो पक्के मकान, एक करोड़ रुपये कीमत का बड़ीपुल पर दो मंजिला व्यावसायिक मकान और करीब तीन लाख 95 हजार रुपये का कटरा है। बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने कसया एसएचओ सुधीर सिंह की अगुवाई में पूरी संपत्ति को कुर्क कर लिया।