Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A massive snake remained coiled with its hood spread near the Durga Devi shrine for 36 hours.

Kushinagar News: दुर्गा देवी स्थान के पास 36 घंटे से फन फैलाकर बैठा रहा विशालकाय सांप

Sat, 31 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A massive snake remained coiled with its hood spread near the Durga Devi shrine for 36 hours.
जौरा बाजार में करवा चौथ की सुबह दिखा सांप, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोगों को सांप के नजदीक जाने से रोका, इलाके में बना कौतूहल
जौरा बाजार। क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित दुर्गा देवी स्थान के पास बृहस्पतिवार को करवा चौथ की सुबह एक विशालकाय सांप फन फैलाकर बैठा दिखाई दिया। करीब 36 घंटे तक एक ही स्थान पर उसके मौजूद रहने की चर्चा से इलाके में कौतूहल बना रहा। सांप को देखने के लिए आसपास के गांवों और बाजार से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे।
दुकानदार भगवान वर्मा, जयराम यादव, मनीराज कुशवाहा और सुजय तिवारी ने बताया कि वे रोज की तरह दुर्गा देवी मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर फन फैलाकर बैठे सांप पर पड़ी। इसकी जानकारी फैलते ही महिला, पुरुष और बच्चे उसे देखने पहुंचने लगे। कई लोग दूर से ही उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन

देवी स्थान के पास सांप के इस तरह बैठे रहने को कुछ ग्रामीण धार्मिक आस्था और देवीय चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मनीष तिवारी, ग्राम प्रधान बबलू राय, पूर्व प्रधान देवानंद गिरी और योगेंद्र मिश्रा ने लोगों को सतर्क करते हुए सांप के पास जाने से रोका। उन्होंने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और सांप भी उत्तेजित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed