{"_id":"6138f3ca8ebc3ee52b416632","slug":"projector-installed-in-three-schools-preparation-in-32-kushinagar-news-gkp408436319","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी विद्यालयों को टक्कर देने का किया जा रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी विद्यालयों को टक्कर देने का किया जा रहा प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन स्कूलों में लगा प्रोजेक्टर, 32 में तैयारी
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में संचालित हैं 136 प्राथमिक विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। निजी विद्यालयों को टक्कर देने और परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने के लिए नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के तीन विद्यालयों में प्रोजेक्टर औ टीवी लगाया गया है। इसके अलावा 32 और विद्यालयों में यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में शौचालय, पेयजल, कमरों की टाइल्स समेत 18 पैरामीटर पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में 176 प्राथमिक और 32 संविलयन विद्यालय हैं। इसमें से रायपुर बंजरिया, सौरहा, रायपुर और खुशहाल छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर और टीवी लगाया जा चुका है, जबकि 32 स्कूलों में प्रोजेक्टर और स्मॉर्ट टीवी लगाने का इंतजाम है। इन विद्यालयों में गांव के सक्षम लोग, बच्चों के अभिभावक और स्कूल में पढ़ाई कर सक्षम हो चुके पूर्व विद्यार्थियों की मदद से प्रोजेक्टर और टीवी लगाया जाएगा। इसके पहले नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर बंजरिया, सौरहा, रायपुर और खुशहाल छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर और टीवी लगाया जा चुका है। नेबुआ नौरंगिया के बीईओ अजय तिवारी ने बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर लगाया जा चुका है। अब क्षेत्र के 32 स्कूलों में प्रोजेक्टर और टीवी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।