फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Projector installed in three schools, preparation in 32

निजी विद्यालयों को टक्कर देने का किया जा रहा प्रयास

Wed, 08 Sep 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Projector installed in three schools, preparation in 32
तीन स्कूलों में लगा प्रोजेक्टर, 32 में तैयारी
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में संचालित हैं 136 प्राथमिक विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। निजी विद्यालयों को टक्कर देने और परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने के लिए नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के तीन विद्यालयों में प्रोजेक्टर औ टीवी लगाया गया है। इसके अलावा 32 और विद्यालयों में यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में शौचालय, पेयजल, कमरों की टाइल्स समेत 18 पैरामीटर पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में 176 प्राथमिक और 32 संविलयन विद्यालय हैं। इसमें से रायपुर बंजरिया, सौरहा, रायपुर और खुशहाल छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर और टीवी लगाया जा चुका है, जबकि 32 स्कूलों में प्रोजेक्टर और स्मॉर्ट टीवी लगाने का इंतजाम है। इन विद्यालयों में गांव के सक्षम लोग, बच्चों के अभिभावक और स्कूल में पढ़ाई कर सक्षम हो चुके पूर्व विद्यार्थियों की मदद से प्रोजेक्टर और टीवी लगाया जाएगा। इसके पहले नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर बंजरिया, सौरहा, रायपुर और खुशहाल छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर और टीवी लगाया जा चुका है। नेबुआ नौरंगिया के बीईओ अजय तिवारी ने बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर लगाया जा चुका है। अब क्षेत्र के 32 स्कूलों में प्रोजेक्टर और टीवी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed