फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Procession took place on the ninth of Muharram, the cries of Ya Hussain echoed

Kushinagar News: नौवीं मुहर्रम पर निकला जुलूस, या हुसैन की गूंजीं सदाएं

Sun, 06 Jul 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Procession took place on the ninth of Muharram, the cries of Ya Hussain echoed
कसया में निकाली गई आकर्षक झांकी। संवाद 
पडरौना। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार की रात इमामे हुसैन की शहादत की याद में नौवीं मुहर्रम का झंडा जुलूस निकाला और चौकी मिलान किया। शहरों में झंडा जुलूस निकाला तो ग्रामीण क्षेत्रों में चौकी मिलान के नाम से प्रसिद्ध जुलूस निकाला गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर शहर के नौका टोला, छावनी, खरिया टोला समेत अन्य स्थानों पर नौवी की जुलूस को लेकर पुलिस तैनात रही। कसया नगर में नौवी मोहर्रम का बड़े शान व शौकत से झंडा जुलूस निकाला गया जिसमें या हुसैन, हुसैन का दामन नहीं छोड़ेंगे की सदाओं से पूरा नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनज़र पीएसी व पुलिस बल मौजूद रही। ग्रामीण क्षेत्रों बंजारापट्टी, साड़ी खुर्द, बाजूपट्टी,खुशीपट्टी, बैजनाथपुर, जानकीनगर, सोनारिया, परसोना, चौपरिया, सिधुआ बांगर भाठ आदि जगहों पर चौकी मिलन हुआ। इमामे हुसैन के नाम से फातिहा कर मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं ताजियादार ताजिए को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed