फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Procession taken out on Ganinath Jayanti

Kushinagar News: गणिनाथ जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 15 Sep 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Ganinath Jayanti
कसया। मध्यदेशीय वैश्य कांदू महासभा नगर इकाई की ओर से कुल गुरु संतशिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के बच्चों को सांस्कारिक और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

देवरिया मार्ग स्थित महासभा कार्यालय से शनिवार सुबह निकली बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा गोलाबाजार, गांधी चौक, गोरखपुर मार्ग पर पहुंची। वहां अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। यहां आयोजित सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह के मुख्यअतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने सामुदायिक एकता पर बल देते हुए कहा कि संत गणिनाथ ने नैतिकता, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों की शिक्षा दी। शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास होगा। इसलिए अपने बच्चों को सांस्कारिक और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने का कार्य करें। शिक्षा से ही इस समुदाय का सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास होगा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष माया शंकर त्रिगुणायत, राष्ट्रीय मंत्री हीरा लाल मद्धेशिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बाल व युवा कलाकारों ने गीत, नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। रक्तवीर अंगद मद्धेशिया व समाज के बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आयोजक की ओर अतिथियों का माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पन्नेलाल मद्धेशिया को कसया नगर अध्यक्ष, अशोक मद्धेशिया को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रभात कुमार को दोबारा नगर महामंत्री बनाया गया। नगर संरक्षक डॉ वाईके मद्धेशिया ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. सीपी गुप्ता ने समाज की एकता पर बल दिया। समापन सहभोज के साथ हुआ। इस दौरान कृष्णा मद्धेशिया, पंकज मद्धेशिया, गोपालमद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, कोलाई मद्धेशिया, कुश मद्धेशिया, गुलाब मद्धेशिया राजेश मद्धेशिया, राजू मद्धेशिया, लव मद्धेशिया, अमरचंद हिंदुस्तानी, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed